आगरालीक्स…आगरा में दर्दनाक हादसा. वाटर वर्क्स पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर. ट्रक के नीचे आ गई महिला…मौत
आगरा में मंगलवार दोपहर हाइवे पर दर्दनाक हादसा हो गया. वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर एक ट्रक ने बाइक सवार महिला—पुरुष को अपनी चपेट में ले लिया. महिला की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मौके से ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया.

दोपहर तीन बजे की घटना
घटना मंगलवार दोपहर तीन बजे की है. खंदौली के रामनगर की रहने वाली वंदना शर्मा पत्नी विपिन शर्मा अपने एक परिचित के साथ आगरा किसी काम से बाइक से आई थी. दोनों दोपहर करीब तीन बजे खंदौली के लिए वापस जा रहे थे. बताया जाता है कि वाटर वर्क्स पुल पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. इससे बाइक पर बैठी वंदना असंतुलित होगइ गिर गईं और ट्रक के पहिये के नीचे आ गई. महिला की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया. मौके पर भीड़ लग गई. पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मचगया. महिला आशा कार्यकत्री थी और उसका पति चाक की दुकान करता है. उसका 12 साल का बेटा है.