आगरालीक्स…करहल के इस बूथ पर कल फिर होगा पुनर्मतदान. भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल ने की थी बूथ कैप्चरिंग की शिकायत. आयोग ने दिए आदेश
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीन चरण समाप्त हो चुके हैं. 20 फरवरी को तीसरे चरण में सबसे चर्चित सीट करहल पर भी चुनाव हुआ. यहां भाजपा की ओर से एसपी सिंह बघेल प्रत्याशी हैं तो वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव के मैदान में है. रविवार को मतदान के बाद भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल ने करहल में बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में इसकी शिकायत की थी. उन्होंने इसके कुछ सुबूत भी शेयर करते हुए करहल में दोबारा मतदान करने की अपील की. करहल प्राथमिक विद्यालय जसवंतपुर पर उन्होंने मतदान के दौरान बूथ कैपचरिंग के आरोप लगाते हुए वीडियो भी शेयर किए थे

इस मामले की जांच प्रेक्षक चंद्र कुमार जमातिया ने की और उन्होंने पुनर्मतदान की रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी जहां आयोग ने इस बूथ पर पुनर्मदान के आदेश दिए.
जिला निर्वाचर अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि जसवंतपुर स्थित मतदेय स्थल संख्या 266 पर बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा. आज रात तक यहां पोलिंग पार्टी पहुंच जाएगी. पुनर्मदान के दौरान कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.