आगरालीक्स… आगरा की दीवानी में लात घूसें चले और पुलिस पर पथराव हुआ। पुलिस ने बमुश्किल लव जेहाद के आरोपी को आक्रोशित भीड से सुरक्षित बाहर निकाला। इस मामले में बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस रिकार्ड के अनुसार सोरों कटरा निवासी अनस बदमाश है। वह चार सितंबर को अयोध्या कुंज निवासी एक नव विवाहिता को भगाकर ले गया था। शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज है। घरवाले बेटी की तलाश में भटक रहे थे। बेटी ने प्रेमी के कहने पर माता-पिता के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा लिखाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर सोमवार को सुनवाई थी। घरवालों को पता था कि अनस आएगा। अनस अपने भाई शारिक के साथ दीवानी पहुंचा। युवती की मां ने शारिक को दबोच लिया। उसे पीटते हुए पुलिस को सौंप दिया, इसे देख अनस अधिवक्ता हाजी के चैंबर में घुस गया। लड़की की मां ने मदद के लिए अधिवक्ताओं के हाथ जोड़े। कहा कि उनकी बेटी एक बदमाश की कैद में है। आरोपित एक अधिवक्ता के चैंबर में छिप गया है। उसी को पता है कि बेटी कहां है। इस पर अभिवक्ता आरोपित को चैंबर से बाहर निकालने के लिए नारेबाजी करने लगे।
पीटा और पथराव किया
दीवानी में एसपी सिटी सुशील घुले, सीओ हरीपर्वत अनुराग वत्स, सीओ छत्ता बीएस त्यागी, सीओ कोतवाली राजेश द्विवेदी और कई थानों का फोर्स दीवानी पहुंच गया। अधिवक्ताओं ने पुलिस से मांग की कि युवती बरामद होगी, उसके बाद आरोपित जाएगा। ऐसा ही हुआ। आरोपित को ले जाते समय भीड़ ने अनस को पीटने का प्रयास किया। बवाल बढ़ता देख पुलिस की एक जीप को अधिवक्ता के चैंबर तक लाया गया। अधिवक्ता समझ गए कि आरोपित को ले जाने की तैयारी है। उन्होंने जीप को घेर लिया। पुलिस ने सुरक्षा घेरे में अनस को बाहर निकाला। भीड़ जीप के पीछे दौड़ी। दीवानी के गेट तक जीप का पीछा किया। इस दौरान कुछ लोगों ने पथराव करके पुलिस की गाड़ियां तोड़ दीं। एमजी रोड पर ठेल पलट दी। जाम लगा दिया। पुलिस को डर था कहीं भीड़ अनस को मार नहीं डाले। पुलिस ने उसे सकुशल बाहर निकालना था।
युवती शहीद नगर से मिली
पुलिस ने युवती के पिता को साथ लिया और अनस के बताए ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया। युवती शहीद नगर में बरामद हो गई। अधिवक्ता युवती को दीवानी लाने की मांग करने लगे। मगर उसे महिला थाने ले जाया गया।
इस दौरान माहौल को भांपकर पुलिस अनस को थाने ले गई। वहीं दूसरी तरफ बरामद युवती को महिला थाने भेज दिया गया। युवती का बयान यह तय करेगा कि वह किसके साथ रहना चाहती है।
Leave a comment