आगरालीक्स.. आगरा में तेज स्पीड दौडती जाइलो में आग लग गई, आग की लपटों में गाडी सवार घिर गए। कुछ ही देर में जाइलो जलकर स्वाह हो गई।
आगरा के जगनेर में दौडली जाइलो गाडी से आग की लपटें उठने लगी, सोमवार रात में जाइलो में लगी आग में कार सवार जगन सिंह और सुनील फंस गए। वहां से गुजर रहे भाजपा नेता डॉ लवकेश कुमार ने गाडी सवार जगन सिंह और सुनील को बाहर निकाला, दोनों बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें एसएन भेजा गया है। जगन सिंह जाइलो से देवरी जलालपुर से अपने गांव नगला संतोषी जा रहे थे। इस दौरान जाइलो में आग लग गई।
बाइक में लगी आग
आगरा में दौडती बाइक में आग लग गई, आग की लपटों में बाइक सवार युवक घिर गया। उसने कूद कर अपनी जान बचाई, बाइक में कैश भी था, वह जलकर स्वाह हो गया।
शनिवार को बाइक सवार युवक कोठी मीना बाजार से जा रहा था, बाइक के पिछले हिस्से में आग लग गई। बाइक सवार युवक कुछ समझ पाता तब तक आग की लपटें तेज हो गई और युवक लपटों में घिर गया। ब्रेक लगाकर युवक ने बाइक से छलांग लगा दी, कुछ देर बाद ही बाइक जल गई। युवक का कहना है कि बाइक में 20 हजार कैश था, वह भी जल गया।
यमुना एक्सप्रेस वे पर कार में लग चुकी है आग
आगरा रीजन में यमुना एक्सप्रेस वे पर दौडती कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार जलकर स्वाह हो गई, आग की लपटों के बीच से कार सवारों को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। इसे लेकर काफी देर तक यमुना एक्सप्रेस वे पर अफरा तफरी का माहौल रहा।
यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार को कोसी के पास एक्सप्रेस वे पर कार में आग लग गई, आग की लपटें उठने पर कार को साइड से रोकने के बाद बमुश्किल लोग बाहर निकले। कुछ ही देर में कार जलकर स्वाह हो गई, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Leave a comment