इंदौरलीक्स… रियल स्टेट का संचालक और चिटफंड कंपनी बनाकर 54 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाला शातिर झोपड़ी में रह रहा था। पुलिस ने जाल बिछाकर दबोचा।
विनायक होम्स एंड रियल स्टेट का है संचालक
विनायक होम्स एंड रियल स्टेट के संचालक फूलचंद बिशे को जशपुर पुलिस की टीम ने उज्जैन से गिरफ्तार किया है। जशपुर में एसपी उमेश कश्यप ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपित फूलचंद बिशे मूलतः इंदौर का है।
ग्वालियर में रजिस्टर्ड कराई थी कंपनी
उसने अपने बेटे जितेंद्र बिशे और योगेंद्र बिशे के साथ मिलकर वर्ष 2010 मे विनायक होम्स एंड रियल स्टेट के नाम से एक चिटफंड कंपनी का पंजीयन के ग्वालियर में कराया था।
बड़े पैमाने पर लोगों को झांसा देकर ठग लिया
इसके बाद उसने प्रदेश के कई शहरों में अपने नेटवर्क फैलाकर करीब 54 करोड़ की घोखाध़डी की थी। कई मुकदमे दर्ज होने के बाद पुलिस उसके पीछे लगी हुई थी। पुलिस को सूचना मिली की आरोपी उज्जैन की गलचा बस्ती में एक झोपड़ी में रह रहा है, जहां झोपड़ियों में उसे तलाश करना काफी मुश्किल था लेकिन पुलिस ने आखिर उसे जाल बिछाकर दबोच लिया।