आगरालीक्स… आगरा में कल मोहर्रम के जुलूस निकलेंगे। इसके कारण शहर के कई इलाकों में रूट डायर्वजन रहेगा। कुछ क्षेत्रों में आज से ही बेरीकेडिंग लगा दी गई है। घर से निकलने से पहले जाने कैसे जाएं..
पाय चौकी के लिए यह रही व्यवस्था

मोहर्रम के जुलूस के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के पाय चौकी के ताजियों के लिए ढाकरान, सदरभट्टी कीओर जाने वाले कॉमर्शियल वाहनों पर रोक रहेगी। यह वाहन छीपीटोला, बिजलीघर चक्कीपाट होते हुए जाएंगे। पाय चौकी और धूलियागंज इलाके में आज से ही बेरीकेडिंग कर दी गई है।
धूलियागंज चौराहे से सदरभट्टी की ओर जाने वाले वाहन
धूलियागंज चौराहे से सदरभट्टी, ढाकरान की ओर जाने वाले चार पहिया और दो पहिया वाहन सेंटजोंस और हरीपर्वत की ओर होकर जाएंगे। पालीवाल पार्क और पीर कल्याणी की ओर से सुल्तानगंज की पुलिया की ओर जाने वाले वाहनों को जीवनी मंडी, वाटर वर्क्स आदि मार्ग से होकर निकाला जाएगा। सुल्तानगंज की पुलिया की ओर से आने वाले वाहन भी इसी रास्ते से निकाले जाएंगे।
टरवर्क्स कमला नगर की ओर से जाने वाले वाहन
टरवर्क्स कमला नगर की ओर से विजय नगर भगवान टाकीज की ओर जाने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहन सुल्तानगंज ओवरब्रिज से होकर जाएंगे। भगवान टाकीज से वाटरवर्क्स की ओर जान वाले वाहन सुल्तान गंज ओवरब्रिज के ऊपर से जाएंगे। सर्विस रोड और ओवरब्रिज के नीचे से कोई वाहन नहीं निकलेगा।
अंबेडकर पुल पर नहीं चलेंगे वाहन, ऐसे निकलें
एत्माद्दौला तिराहा से अंबेडकर पुल पर वाहनों के गुजरने पर रोक रहेगी। वाहन रामबाग, वाटर वर्क्स जीवनी मंडी होकर जाएंगे। इसी प्रकार यमुना किनारे के वाहन भी इसी रास्ते से होकर जाएंगे।
स्ट्रेची पुल दोपहिया व चार पहिया वाहनों के लिए खुला रहेगा
दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए स्ट्रेची पुल होकर एत्माद्दौला की ओर जा सकेंगे।
लोहामंडी को ओर से जाने वाले वाहन
लोहामंडी की ओर से बोदला की ओर जाने वाले वाहन मदिया कटरा से करकुंज आवास विकास होकर निकलेंगे। इसी प्रकार बोदला से लोहामंडी की ओर जाने वाले वाहन इसी रास्ते से निकलेंगे।
रूई की मंडी से ऑटो व ई रिक्शा पर भी रोक
रूई कीमंडी भोगीपुरा से सीओडी चौराहे से ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा पर पूरी तरह से रोक रहेगी। तहसील चौराहा से शाहगंज की ओर भी सी तरह का प्रतिबंध रहेगा। सेंट जोंस चौराहे से लोहामंजी और लोहामंडी से बोदला और कोठी मीना बाजार के रास्तों पर भी ई रिक्शा और आटो पर प्रतिबंध रहेगा।
सदर भट्टी चौराहे की ओर से यातायात इस प्रकार
सदर भट्टी चौराहा से मीरा हुसानी तिराहा पर हींग की मंडी पुलिया की तरफ सभी प्रकार के कॉमर्शियल वाहनों पर रोक रहेगी। बिजलीघर चौराहा से सुभाष बाजार तिराहा, मदीना होटल तिराहा, सदर भट्टी की ओर से ई रिक्शा और आटो पर प्रतिबंध रहेगा। ओरलिया रोड से छीपीटोला और रावली होकर यह निकल सकेंगे। अबु उल्लाह की दरगाह से सुल्तानगंद की पुलिया सर्विस रोड पर समस्त प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।