आगरालीक्स…आगरा में युवती ने अपने बॉयफ्रैंड के ऊपर फेंका तेजाब. युवक की हुई मौत…तेजाब डालते समय युवती भी जली. अस्पताल में भर्ती…पढ़ें पूरी खबर
एक साथ कर चुके हैं काम
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक पैथोलाजी लैब में लैब असिस्टेंड देवेंद्र कुमार मूल रूप से कासगंज का रहने वाला है. जबकि निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स इटावा की रहने वाली है. दोनों एक साथ एक लैब में काम भी कर चुके हैं और एक दूसरे के दोस्त हैं. लैब असिस्टेंड देवेंद्र कुमार की शादी तय हो गई थी। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था.
पंखा ठीक करने के लिए बुलाया
बताया जाता है कि गुरुवार को लैब असिस्टेंड देवेंद्र कुमार को उसकी फ्रेंड नर्स ने अपने घर पर पंखा ठीक करने के लिए बुलाया. घर पर बुलाने के बाद नर्स ने लैब असिस्टेंड पर तेजाब उडेल दिया. तेजाब से लैब असिस्टेंड बुरी तरह से झुलस गया, उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां युवक की मौत हो गई.
नर्स अस्पताल में भर्ती
एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे का कहना है कि लैब असिस्टेंट देवेंद्र की मौत् हो गई है. असिड अटैक के दौरान नर्स पर भी तेजाब गिर गया, वह भी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस जांच में जुटी हुई है.