आगरालीक्स.. आगरा में हलक सुखाने वाली गर्मी के लिए तैयार हो जाएं। 41 डिग्री तक पहुंचेगा पारा। पढे कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में अब तापमान बढने लगा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री रहा। दोपहर में धूप चुभने लगी है, गर्मी से लोग परेशान हैं। पंखे से भी राहत नहीं मिल रही है। एसी और कूलर चलाने पड रहे हैं।
31 मार्च तक 41 डिग्री पहुंचा जाएगा तापमान
मौसम विभाग का अनुमान तापमान में लगातार बढोत्तरी होगी। इससे 31 मार्च तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री के बीच रहेगा।
आईएमडी का अनुमान
26-Mar 17.0 34.0 Mainly Clear sky
27-Mar 19.0 35.0 Mainly Clear sky
28-Mar 20.0 37.0 Mainly Clear sky
29-Mar 22.0 38.0 Mainly Clear sky
30-Mar 23.0 39.0 Mainly Clear sky
31-Mar 23.0 41.0 Mainly Clear sky