थाना रकाबगंज के कुतुलूपुरा क्षेत्र की रहने वाली रजनी के पति की मौत डेढ़ साल पहले हो गई थी। उसके बाद से पति का एक दोस्त भोला लगातार रजनी को तंग करने लगा। रजनी ने कई बार इसकी शिकयत पुलिस में की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस कारण आरोपी के हौसले बढ़ते जा रहे थे। विरोध करने पर बौखलाया सोमवार को भोला ने महिला से फिर छेड़खानी की। रजनी ने उसका विरोध किया। इस पर भोला बौखला गया। उसने गुस्से में आकर रजनी पर एसिड अटैक कर दिया। महिला का चेहरा झुलस गया है। हमले के तुरंत बाद पीड़िता को एसएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Leave a comment