आगरालीक्स…आगरा में कल अभिनेता अजय देवगन आ रहे हैं. जानें टाइमिंग सहित पूरी जानकारी
अभिनेता अजय देवगन शुक्रवार को आगरा आ रहे हैं. वो आगरा के एमजी रेाड स्थित एक शोरूम का उद्घाटन करेंगे. अभिनेता शाम को साढ़े चार बजे शाह मार्केट के पास पहुंचेंगे और एक ज्वैलरी शोरूम का शुभारंभ करेंगे. अभिनेता इस समय ज्वैलरी शोरूम के ब्रांड एंबेसडर भी हैं. आगरा में इनके आगमन को लेकर फैंस में उत्साह छाया हुआ है. हर कोई अपने पसंदीदा अभिनेता को देखने के लिए बेकरार है.बिगड़ सकती है यातायात व्यवस्था
अभिनेता के आगमन पर शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ सकती है. एमजी रोड पर इस समय मेट्रो निर्माण कार्य चल रहा है जिसके कारण पहले से ही आधा रोड बैरिकेडिंग किया हुआ है. ऐसे में अभिनेता अजय देवगन के फैंस यहा भारी संख्या में पहुंच सकते हैं जिसके कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ सकती है.