Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: शिवाजी की शौर्य गाथा का साक्षी बना आगरा
आगरा

Agra News: शिवाजी की शौर्य गाथा का साक्षी बना आगरा

217

आगरालीक्स…..आगरा किले में बिखरे मराठी रंग, शिवाजी की वीरगाथा के संग… शौर्य गाथा के साक्षी बने आगरावासी

।हिन्द से स्वराज को समाप्त करने के सपने देखने वाला औरंजेब की मंसा पर शिवाजी की गौरिल्ला रणनीति ने पानी फेरा। शिवाजी महाराज की उसी वीरगाथा, चातुर्य, शौर्य, युद्धनीति को हम आगरा में शिवाजी महाराज की जयन्ती पर याद करते हैं। इसमें सहयोग के लिए हम हम उप्र सरकार के आभारी हैं। जल्दी ही आगरा के कोठी मीना बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य स्मारक बनेगा। औरंगजेब की कैट से छूटकर गए शिवाजी महाराज की वीरस्थली आगरा किले से यह वक्तव्य था महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री देवेंद्र फडणवीस (देवा भाऊ) का।छत्रपति सम्भाजीनगर स्थित अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान इस वर्ष भी चौथी आगरा किले में छत्रपती शिवाजी महाराज के 396वें भव्य जयंती उत्सव के भव्य आयोजन का शुभारम्भ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित केंद्रीय जलशक्ति मंत्री माननीय सीआर पाटील राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, संस्कृति मंत्री आशीष जी, उच्च शिक्षा मंत्री उप्र योगेन्द्र उपाध्याय, सांसद नवीन जैन ने कार्यक्रम का शुभारम्भ छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटिल ने अतितियों का स्वागत स्मृति चिह प्रदान कर किया। कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर में अपनाई गई गौरिल्ला तकनीक महाराजा छत्रपति शिवाजी की देन है। हमें इस पर गर्व होना चाहिए। सीआर पाटिल से छत्रपति शिवाजी की वीरगाथा को भारत के पाठ्यक्रम में जोड़ने का आग्रह किया। कहा कि हम केवल जयन्ती नहीं बल्कि विचारों का भी लेन-देन करेंगे।

कोठी मीना बाजार में ही बनेगा शिवाजी का संग्रहालय

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि जयपुर में खंगाले दस्तावेजों खंगालने पर पता चला कि राजा जयसिंह के पुत्र रामसिंह की प्रापर्टी आगरा में जयपुर हाउस में थी, जो कोठी मीना बाजार है। अड़चनों को जल्दी दूर कर ऐसा भव्य स्मारक बनाया जाएगा, जिसे पर्यटक ताजमहल से पहले देखने पहुंचेंगे। शिवाजी महाराज का तिहास ने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा।

ऐसा गरजा शेर मराठा, कट-कट गिरने लगे पहाड़

इंजियाज गॉट टैलेन्ट फेम पुणे के विवेक इसे पाटिल की नीयॉन लाइट और लेजर शो मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। जिसमें शिवाजी महाराज की जन्म से लेकर अफसल खान के वध की घटना को आधुनिक तकनीक के माध्यम से जीवन्त कर दिया। मानों इतिहास के पन्ने एक बार फिर लेकिन कुछ अलग अंदाज में पलट गए हो। वहीं नृत्य नाटिका में शिवाजी महाराज के सिंहासन पर राजतिलक होते ही दर्शकों ने दोनों हाथ उठाकर आगरा किले की हर दिशा को शिवाजी महाराज के द्घोष से भर दिया। शो के माध्यम से संदेश दिया कि कैसरिया की लाज थे शिवाजी। जिन्होंने सिर्फ राज्य नहीं बनाया एक विचार को जन्म दिया। जहां स्वतंत्रता की सांस थी। शिवाजी महाराज सिर्फ राजा नहीं हर युग के लिए मिसाल और मशाल भी थे, जिनके हृहय में हर धर्म और स्त्रियों के प्रति सम्मान था। मराठी स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। 'चला हवा येऊ द्या' कार्यक्रम से महाराष्ट्र के घर-घर पहुंची प्रसिद्ध कलाकार श्रेया बुगड़े ने कार्यक्रम का संचालन किया।

सिर पर पगड़ी बांध हुआ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस का स्वागत

हर ओर भगवा ध्वजाओं से लहराते आगरा किले में मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस का स्वागत सिर पर पगड़ी पहनाकर किया गया। आगरा किले में आयोजित शिव जयन्ती पर अन्य अतिथियों का स्वागत भी कुछ अलग और मराठी अंदाज में किया गया। मराठी परिधान पहनकर सजे धजे मराठियों ने ढोल नगाड़ों और मंजीरे की स्वरलहरियों पर रोमांचकारी नृत्य किया तो अतिथि भी साथ में थिरकने लगे। वहीं विदेशी पर्यटक भी शिवजयन्ती उत्सव का हिस्सा बन गए। जय भवानी जय शिवाजी के उद्घोष हर ओर गुजायमान हो उठे। वीर शिवाजी की प्रतिमा के साथ हर तरफ लहराते भगवा ध्वज औरंगजेब की कैद से अपनी चतुरता के साथ निकलकर गए शिवाजी की वीरगाथा की कहानी कह रहे थे। भव्य शिवजयंती उत्सवमें सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्रपती शिवाजी महाराज के जीवन का गौरव करने वाले गीत, शिवजन्मका पारंपरिक लोरी गीत, महाराष्ट्र राज्य गीत “गर्जा महाराष्ट्र माझा”, शिवाजी महाराज के जीवन पर नाटिका, शिवछत्रपती का पोवाडा आदि शामिल थे। छत्रपती शिवराय के किले केवल महाराष्ट्र या देश के ही नहीं बल्कि विश्व का वैभव हैं।

हजारों दर्शकों की कार्यक्रम में उपस्थिति और लाखों शिवप्रेमियों ने लाइव देखा कार्यक्रम

तीन हजार से अधिक शिवभक्त आगरा किले में शिवाजी महाराज की वीरगाथा के मंचन को देखने को मौजूद थी। जबकि विश्व भर के करोड़ों शिवप्रेमी फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और विभिन्न न्यूज चैनलों के माध्यम से इस कार्यक्रम को लाइव देखा। इस भव्य शिवजयंती में डिजिटल आतिशबाजी और कलात्मक प्रकाश का भी आयोजन हुआ। राष्ट्रगीत से समापन होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक सक्सेना, सुरेखा चौधरी, अमर लोखंडे, अंकित मित्तल, सौरभ शुक्ला, विनोद, चंद्रकांत पाटिल, राघवेन्द्र सिंह, प्रशांत हुरने आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!