आगरालीक्स…देश ने खोया एक और बड़ा कलाकार. महाभारत में भीम बने ‘प्रवीण कुमार’ का निधन…
देश में तीन दिन के अंदर दो महान कलाकार खो दिए. स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के बाद आज बीआर चोपड़ा के पौराणिक शो ‘महाभारत’ में भीम का किरदार निभाकर घर—घर में पहचान बनाने वाले प्रवीण कुमार सोबती का आज निधन हो गया. वो 74 साल के थे. बताया जाता है कि वे लंबे समय से बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे. प्रवीण कुमार सोबती ने अभिनय के साथ—साथ खेल की दुनिया में भी खूब नाम कराया था.
उन्होंने हैमर और डिस्क थ्रो में कई पदक भी जीते हैं. बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट रह चुके प्रवीण ने एशियाईऔर राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है. हांगकांग में आयोजित एशियाई खेल में वह भारत के लिएस्वर्ण पदक लाए. इसके अलावा प्रवीण कुमार सोबती 50 से अधिक फिल्मों में भी काम कर चुके हैं.