आगरालीक्स ..आगरा में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर युवतियों को फैशन के नए ट्रेंड से रुबरु कराएंगी, उनके सवालों के जवाब देंगी।
वहीं देश के जाने माने डिजायनर सिलाई व पुराने कपड़ों की डेंटिंग पेंटिंग कर उन्हें उपयोग में लाने के तरीकों पर रोचक देंगे। एक्ट्रेस करिश्मा कपूर पांच अक्टूबर को होटल डबल ट्री बाई हिल्टन में अमाया स्टोर, सूर्य नगर द्वारा आयोजित डिजायनर मेट गाला शुभारंभ करेंगी।
शनिवार को होटल पीएल पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। अमाया की निदेशिका रचना अग्रवाल ने बताया कि 5 अक्टूबर को होटल डबल ट्री हिल्टन में डिजायनर मेट गाला का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें देश के माने डिजायनर ( पंकज एंड निधि, रोहित गांधी-राहुल खन्ना, पेम मेहता, रवानी राका, अदिति गुप्ता, पिंक गोटा, प्रियंका पारीक) अपने डिजायनर परिधानों व ज्वैलरी के साथ भाग लेंगे। ऋतु धवन ने बताया कि आगरा के इवेन्ट में हर वर्ग के लोगों के लिए उत्सवी सीजन में एक छत के नीचे सभी सामान उपलब्ध होगा। उद्देश्य ताज नगरी के लोगों को उनके अपने शहर में नए फैशन के हर विधा से रू-बरू कराना है। जिससे वह शापिंग के लिए दिल्ली मुम्बई के चक्कर न काटें। बताया कि बुजुर्गों व असहाय मरीजों की मदद करने वाली संस्था मुस्कान, गोविन्दम, उपनिषद जैसी संस्थाओं को समर्पित होगी यह डिजायनर गाला मीट। 20 वर्षों से अमाया का संचालन कर रही रचना ने बताया कि ताज के कारण विश्व प्रसिद्ध होने के बाद भी फैशन के मामले में
इस अवसर पर मुख्य रूप से आनन्द प्रकाश, ऋतु प्रकाश, मल्लिका बंसल, सुरभी पाटनी, रोहिणी लाम्बा, शालिनी लूथरा, प्रीति बुद्धिराजा, प्रिया अरोरा, पूनम सचदेवा, पुष्पा पोपटानी, नीति जुनेजा, रुचि अग्रवाल, रिम्मी सेठिया, प्रिया अरोरा, कृतिका खन्ना आदि मौजू थे।