आगरालीक्स…… आगरा में एक और निर्माण सील किया गया है।

आगरा में एडीए ने ताजनगरी फेज टू में शुक्रवार को कार्रवाई की। यहां रोहित गर्ग द्वारा भूखंड संख्या ए 16 में 667 वर्ग मीटर भूमि में मानचित्र के विपरीत बेसमेंट की छत बनाकर प्रथम तल पर निर्माण कराया जा रहा था। इस मामले में एडीए ने 26 अप्रैल 2019 को नोटिस दिया था, 10 मई की तिथि सुनवाई के लिए दी थी, इसके बाद एडीए ने एक जून को नोटिस दिया था। शुक्रवार को एडीए की टीम ने निर्माण सील कर दिया।