आगरालीक्स… आगरा में 579 करोड़ रुपये के बजट से कार्य होंगे, यह निर्णय आगरा विकास प्राधिकरण बोर्ड की 125 वीं बैठक में लिया गया।
विकास प्राधिकरण बोर्ड की गुरुवार को हुई, इसमें 124 वीं बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि की गई। उसके बाद विकास प्राधिकरण का वित्तीय वर्ष 2016-17 का बजट बोर्ड समक्ष रखा गया। प्रारंभिक अवशेष को जोड़ते हुए वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए करीब 579 करोड़ रुपये बजट को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। इसके बाद पांच स्थानों पर बनाए जाने वाले समाजवादी आवास योजना को बोर्ड ने स्वीकृति दी। इनर रिंग रोड के द्वितीय चरण के निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा हुई जिसे स्वीकृति प्रदान की। रूफटाप सोलर सिस्टम योजना पर भी बोर्ड ने सहमति दी। एडीए बोर्ड के नामित सदस्य मदन गर्ग, चंद्रसेन टपलू और श्रीप्रकाश यादव की ओर डा. राम मनोहर लोहिया के नाम से मिनी स्टेडियम बनाने और कोतवाली क्षेत्र में पीपीपी माडल पर बहुमंजिला पार्किंग निर्माण को भी सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई है। बैठक में डीएम गौरव दयाल, एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह, एडीए वीसी अजय यादव, नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह, एडीए सचिव राजकुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
होगी कार्रवाई
एडीए द्वारा सील की गई 114 इमारतों के मामले में नियमानुसार कंपाउंडिंग के साथ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को कहा। इंजीनियरों की साठगांठ से हो रहे अवैध निर्माणों के मामले में सख्ती बरती जाएगी। शहर में कुछ ऐसी इमारतें जिन पर कागजों में तो सील लगी है लेकिन सील तोड़कर वहां निर्माण हुआ है उनकी जांच को कमेटी का गठन किया गया है। नोटिस की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए अब एडीए उपाध्यक्ष ने साइट का फोटो करने के निर्देश दिए हैं। इंजीनियर जिस भवन का नोटिस काटेंगे उसका फोटो फाइल में लगाएंगे और एडीए उपाध्यक्ष के व्हाट्स एप पर भी भेजेंगे।
Leave a comment