आगरालीक्स.. आगरा के एडीए में कर्मचारी की गर्भवती पत्नी में कोरोना की पुष्टि के बाद संपत्ति और एकाउंट विभाग बंद कर दिए हैं, कर्मचारियों को होम क्वारंटीन किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में एडीए में कार्यरत कर्मचारी की गर्भवती पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद गुरुवार को एडीए के संपत्ति और एकाउंट विभाग को बंद कर दिया गया, इन दोनों विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को होम क्वारंटीन किया गया है।
कोरोना के केस पहुंचे 1253
आगरा में कोरोना संक्रमित एक और की मौत, 12 नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1253 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमित 47 साल के शाहगंज निवासी मरीज को भर्ती कराया गया था, इलाज के दौरान मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव 89 मरीजों की मौत हो चुकी है।
इन क्षेत्रों से आए कोरोना के केस
25 साल के अमिता विहार कर्मयोगी वाटिका निवासी मरीज, 52 साल के ईदगाह कॉलोनी निवासी मरीज, 58 साल की नेहरू नगर निवासी महिला, 60 साल के बसई निवासी मरीज, 16 साल के शाहगंज निवासी युवक, 52 साल के ईदगाह कॉलोनी निवासी मरीज, 42 साल के केशव कुंज क्षेत्र निवासी मरीज, 37 साल के आवास विकास कॉलोनी निवासी मरीज, 58 साल के ट्रांस यमुना ए ब्लॉक निवासी मरीज, 59 साल के सती नगर नरायच निवासी मरीज, 29 साल के मलपुरा निवासी मरीज, 31 साल की नैनाना जाट निवासी मरीज कोरोना पॉजिटिव हैं।