आगरालीक्स ..आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, दो की मौत, आगरा से नोएडा की तरफ जा रही कार पुलिया से टकराई।
शुक्रवार सुबह आगरा से नोएडा की तरफ अर्टिगा गाडी जा रही थी, यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के नौझील क्षेत्र में अर्टिगा पुलिया से टकरा गई, भीषण हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर बचाव दल पहुंच गया। हादसे में जालौन के हवेली कदौरा निवासी अब्दुल वहीद, मोहम्मद शफी की मौत हो गई, वहीं अमन घायल है।