आगरालीक्स ….आगरा में सबनानी मेडिसिटी हॉस्पिटल में रोक के बाद भी निर्माण जारी रहा। एडीए की टीम ने निर्माणाधीन हॉस्पिटल को सील कर दिया है।
आगरा में शाहगंज बोदला रोड स्थित श्याम नगर के पास मौजा भोगीपुरा खसरा नंबर 438, 440 में सुनील सबनानी, रेखा सबनानी द्वारा सबनानी मेडिसिटी हॉस्पिटल का निर्माण कराया जा रहा था। छह दिसंबर 2019 को एडीए के अवर अभियंता ने निरीक्षण में अवैध निर्माण मिलने पर 20 अक्टूबर 2021 को सील कर दिया था। निर्माण पर रोक लगा दी थी।
अवैध निर्माण की कंपाउंडिंग के लिए नया मानचित्र प्रस्तुत किया
एडीए में अवैध निर्माण की कंपाउंडिंग के लिए नया मानचित्र प्रस्तुत किया गया। एडीए के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ के अनुसार, स्वीक्रत शमन मानचित्र के विरुदृध बेसमेंट में अवैध निर्माण किया जा रहा था, सेटबेक नहीं बनाया। अनाधिक्रत निर्माण पर बुधवार को दोबारा सील कर दिया गया। इसकी रिपोर्ट पुलिस को भेजी जा रही है।