आगरालीक्स… आगरा में बारात में बैंड बाजों के पीछे पीछे जा रहीं दो बच्ची सात फीट चौड़े नाले की टूटी स्लैब में गिरने से मौत हो गई। सुल्तानगंज की पुलिया से लेकर शहर में जगह जगह नाले खुले हैं। मेन होल टूटे हुए हैं, सर्दी में कोहरे में हादसे का खतरा।
आगरा के धनौली, मलपुरा में सड़क किनारे 5 किलोमीटर लंबा नाला बना है, सात फीट चौड़े और 15 फीट गहरे नाले को सीमेंट की स्लैब से ढका गया था। नाले की सफाई के दौरान धनौली के नगला बीघा के पास से स्लैब टूट गई थी, स्लैब बदली नहीं गई, टूटी स्लैब रख दी थी। को गांव से होकर एक बारात जा रही थी। बैंड बाजों के पीछे पीछे शरीफ की पांच साल की बेटी अलफिशा और उसके पड़ोस में रहने वाले काले की बेटी निशा बारात के पीछे पीछे चलने लगे, उनके साथ और भी बच्चे थे।
नालों में गिरी दोनों बच्चियां
स्लैब टूटी होने से अलफिशा और निशा नाले में गिर गए, स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालने के प्रयास किए लेकिन नाला 15 फीट गहरा था। क्रेन से टूटी स्लैब हटवाई गई, इसके बाद दोनों बच्चियों को बाहर निकाला गया। अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
शहर में जगह जगह खुले नाले और टूटे मेनहोल
शहर में जगह जगह नाले खुले हुए हैं। सुल्तानगंज की पुलिया पर नाले की सफाई के दौरान स्लैब हटा दी थी, दोबारा सैलब नहीं रखी गई। इसी तरह से शहर में जगह जगह मेनहोल टूट गए हैं। कोहरे में खुले नाले और टूटे मेनहोल से हादसे हो सकते हैं।