आगरालीक्स…. आगरा में एडीए बोर्ड का वर्ष 2024-25 1700 करोड़ का बजट पेश किया गया, इसमें शिल्पग्राम की तरह ग्यारह सीढ़ी को विकसित किया जाएगा। जानें नए प्रोजेक्ट. ( ADA Board meeting)
आगरा के एडीए बोर्ड की 142 वीं बैठक आयोजित की गई। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने एडीए बोर्ड का वर्ष 2024-25 1700 करोड़ के बेट का अनुमोदन किया। इसमें मेहताब बाग, ग्यारह सीढ़ी स्थल को एक लैंड स्कैप में रूप में तैयार करने का प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया गया। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत ग्यारह सीढ़ी पार्क में आगरा की सांस्कृतिक व ऐतिहासिक विरासत को समेटे हुए म्यूजियम बनाया जायेगा। आर्ट गैलरी, फूड कैफे बनाये जायेंगे। पब्लिक यूटिलिटी सेंटर होंगे। ( Ada budget )
ताज के साये में नियमित अंतराल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने हेतु एक छोटा स्टेज और लोगों की बैठने की सुविधा होगी। इस प्रोजेक्ट को अनुमोदित करते हुए जल्द से जल्द इस पर कार्य शुरू करने के निर्देश देते हुए कहा कि यहाँ पर नीरी, सुप्रीम कोर्ट और टीटीजेड की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी तरह का प्रदूषण न हो। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा ग्रीनरी विकसित की जाए और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की समुचित व्यवस्था की जाए। ( Agra Latest News )
भवन निर्माण के संशोधन का अनुमोदन
भवन निर्माण एवं विकास उपविधि 2008 (यथासंशोधित) में किए गए संशोधनों को अंगीकृत किया जाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा गया जिसे मंडलायुक्त द्वारा अनुमोदित किया गया। शास्त्रीपुरम हाइट्स परियोजना के 2 बीएचके, 3 बीएचके और 4 बीएचके के प्लाटों को फर्म या एजेंसी द्वारा विक्रय किए जाने से संबंधित प्रस्ताव को रखा गया। इस प्रस्ताव को भी मंडलायुक्त मद्वारा अनुमोदित किया गया। इसके अलावा एडीए बोर्ड के सदस्य द्वारा बागखिन्नी में विकास प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहण की गई जमीन एवं किसानों की समस्याओं को लेकर बात रखी गयी। जिस पर मंडलायुक्त महोदया ने संबंधित अधिकारियों को गहनता से जांच करने और विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी , एडीए उपाध्यक्ष अनिता यादव , सचिव श्रद्धा शांडिल्य , एडीए के अधिशासी अभियंता, नगर निगम मुख्य अभियंता निर्माण बी एल गुप्ता आदि मौजूद रहे।