आगरालीक्स ….आगरा के डीपीएस स्कूल में पढ़ रही बच्ची के साथ आया भेजने के निर्देश दिए हैं। क्या कहना है डीपीएस के प्रिंसिपल का, ( Agra School news )
आगरा के दयालबाग स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की जूनियर विंग की नर्सरी की छात्रा है, उसके परिजनों का कहना है कि नर्सरी में प्रवेश के दौरान स्कूल प्रबंधन को बताया था कि बेटी चंचल है कुछ अक्षरों को बोलने में समस्या आती है, अक्टूबर तक सब ठीक चला। नवंबर में स्कूल की तरफ से मौखिक रूप से कहा गया कि बच्ची के साथ एक आया भेजें, इसके बाद मेल किए गए। बच्ची की तबीयत खराब होने पर स्कूल नहीं गई। ( Agra Today News )
आया भेजने के लिए कहा ( Agra’ s School )
अब मार्च में जब वह स्कूल जाने लगी तो बच्ची के साथ में आया भेजने के लिए कहा जा रहा है। अभिभावकों ने इसकी शिकायत की है। प्रोग्रेसिक एसोसिएशन आफ पैरेंटस अवेयरनेस के संयोजक दीपक सिंह सरीन का कहना है कि दिल्ली पब्लिक स्कूल की नर्सरी की छात्रा का स्कूल में आया साथ में न लाने पर प्रवेश रोक दिया गया है, इसकी शिकायत की गई है। वहीं, डीपीएस के प्रधानाचार्य आरके पांडेय का कहना है कि बच्ची हाइपर एक्टिव है,
वह क्लास में बैठती नहीं है, क्लास से बाहर निकल जाती है। बव्वी खुद को या किसी और बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है तो कौन जिम्मेदार होगा। इस तरह की कंटीशन के लिए स्कूल में एसओपी तैनात की गई है, क्योंकि एक बच्ची के लिए एक शिक्षक तैनात नहीं किया जा सकता है। अभिभावक से भी अनुरोध किया गया है कि आया को साथ भेजें जिससे कोई समस्या ना खड़ी हो।