आगरालीक्स…(22 February 2022 Agra News) आगरा में शास्त्रीपुरम हाइट्स आवासीय योजना में वास्तु के हिसाब से होगा दीवारों के रंग का चुनाव…उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
मंगलवार को एडीए उपाध्यक्ष द्वारा शास्त्रीपुरम-हाइट्स आवासीय परियोजना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर एवं कार्यकारी फर्म के प्रतिनिधि स्थल पर उपस्थित रहे । हाइटस के निरीक्षण उपरान्त उपस्थित अभियन्ताओं को निर्देश दिए गए कि पार्क में एक्यूप्रेशर पाथ-वे, ओपन थिएटर के बोर्ड तथा पत्थर वाली बैंच स्थापित करायी जाये। इसके अतिरिक्त स्थल पर जो सैंपल फ्लैट तैयार हुए हैं, उनमें वास्तु के दर्ष्टिकोण से देख लिया जाये कि किस दीवार पर कैसा रंग उचित रहेगा।

हाइटस में जन सामान्य के अवलोकन हेतु प्रथम, द्वितीय व तृतीय तल वाले सैंपल फ्लैट को पहले तैयार किया जाये। हाइट्स के मेन गेट पर दोनों साइड जो नाला खुला हुआ है उसको स्लैप से ढक दिया जाए ।स्थल पर प्रथम तल के एक फ्लैट में जो कार्य कराया गया है उसकी साफ-सफाई को देखकर उपाध्यक्ष महोदय द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये निर्देश दिए गए कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये।