आगरालीक्स…(22 February 2022 Agra News) आगरा में एफएसडीए का एक बड़ी फूड इंडस्ट्रीज में छापा. गेहूं में मिले सड़े—गले मरे हुए चूहे. इस प्रतिष्ठित ब्रांड का तैयार होता है आटा.
आगरा में सेहत से खिलवाड़ करने वाली खबर सामने आई है. आगरा की पीर कल्याणी स्थित अग्रवाल फूड इंडस्ट्रीज पर एफएसडीए की टीम ने मंगलवार को छापा मारा. फैक्ट्री में रसोई रतन ब्रांड का आटा तैयार किया जाता था, लेकिन जब एफएसडीए की टीम ने यहां छापा मारा तो फैक्टरी के अंदर जो गेहूं पड़ा हुआ था वह काफी बेकार था. यही नही गेहूं में सड़े गले और मरे हुए चूहे पड़े हुए थे. बिल्ली और चूहों का मल भी गेहूं पर बिखरा पड़ा हुआ था.

दोपहर करीब डेढ़ बजे एफएसडीएम के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम आशीष मौर्य ने टीम के साथ यहां छापा मारा. फैक्टरी के मालिक राजेश अग्रवाल मौके पर मिले. टीम ने जब गेहूं के भंडारण का हाल पर उनसे सवाल किया तो फैक्टरी मालिक ने कहा कि इस आधुनिक मशीनें है जिससे सड़ा गेहूं अलग हो जाता है और अच्छा गेहूं से आटा तैयार होता है. लेकिन जब सड़े हुए चूहे की दुर्गंध को दूर करने का सवाल पूछा गया तो इस पर वो कुछ नहीं कह सके. टीमने मौके से एक कुंतल से अधिक गेहूं को नष्ट कराया और फैक्टरी मालिक को नोटिस भेजा है. टीम ने यहां से दलिया और बेसन का भी नमूना लिया है जिसे जांच के लिए भेजा गया है.