आगरालीक्स ….आगरा में गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या 304 ए का मुकदमा दर्ज किया गया है। गड्ढा किसका है, जलनिगम, जलकल, बीएसएनएल और गड्ढा किसने खोदा #firlodge# #childrendiesinpothole# #agralatestnews#

पुलिस जांच में जुटी।
आगरा में सात जून सोमवार को तोता का ताल में खोदे गए गड्ढे में पानी भरे होने और गड्ढे के आस पास फिसलन होने से बिल्लोचपुरा निवासी छह साल के जीशान पैर फिसलने से गड्ढे में डूब गया था, स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन गड्ढा गहरा होने से जीशना की मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पहले लापरवाही से मौत का मुकदमा दर्ज किया था, अब इसे गैरइरादतन हत्या 304 ए में तरमीम कर लिया है। सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किए गए हैं, जांच में पता चल जाएगा कि गड्ढा किसने खोदा था।
गड्ढा खोदा, बैरीकेटिंग नहीं की
गड्ढा खोदने पर बैरीकेटिंग की जानी चाहिए, स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढा खोदने के बाद बैरीकेटिंग नहीं की गई। गड्ढे में गिरने से पहले भी हादसे हो चुके हैं। मगर, किसी ने ध्यान नहीं दिया।
गड्ढा किसका, सब झाड रहे पल्ला
आखिर तोता का ताल पर गड्ढा किसने खोदा जिससे मासूम की मौत हा गई। इस पर सभी पल्ला झाड रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्या है कहना
जलनिगम की गंगाजल इकाई
प्रोजेक्ट मैनेजर महेश गौतम का कहना है कि जलनिगम ने तोता का ताल पर काई काम नहीं किया है
जलनिगम की निर्माण इकाई
निर्माण इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर यदुनाथ सिंह का कहना है कि दो महीने पहले तोता का ताल पर काम किया गया था, अब गड्ढा किसने खोदा है इसकी जानकारी नहीं है
जलकल विभाग पहले ही मना कर चुका है कि गड्ढा उसने नहीं खोदा है
ये है लोगों का कहना
स्मार्ट सिटी के लिए बिछाई जा रही सीवर की लाइन के कार्य के दौरान बीएसएनएल की लाइन कट गई थी, इसके लिए कार्यदायी संस्था से गड्ढा खुदवाया था, जिससे बीएसएनएल की लाइन जोड़ी जा सके। यह भी कहना है कि सीवर लाइन और पानी की पाइप लाइन के दो अलग अलग गड्ढे खोदे गए थे, लेकिन यह अब जांच में ही स्पष्ट होगा।