आगरालीक्स ..आगरा के सेंट फेलिक्स, सेंट पॉल्स, सेंट पैट्रिक्स सहित मिशनरी और कान्वेंट स्कूलों में अगले साल नर्सरी में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
आगरा के मिशनरी और कान्वेंट स्कूलों में नर्सरी में प्रवेश के लिए मारामारी मची रहती है, नर्सरी में थ्री प्लस और फॉर प्लस उम्र के बच्चों के प्रवेश लिए जा रहे हैं। आनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद पैरेंटस और बच्चों का इंटरव्यू होगा, इसके बाद प्रवेश सूची जारी की जाएगी।
सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज
सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज में 4 प्लस उम्र के बच्चों के नर्सरी में प्रवेश के लिए तीन और चार अक्टूबर को आनलाइन रजिस्ट्रेशन हुए, 300 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ जन्म प्रमाण पत्र की मूल कॉपी लगानी है।
SCHOOL WEBSITE http://www.stpaulsagra.org/
सेंट फेलिक्स में 21 से 23 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन
सेंट पीटर्स की जूनियर विंग सेंट फेलिक्स में नर्सरी में (3+) 2 years 10 months to 3 years 10 months (Children born between 1st June, 2015 and 30th May, 2016) can apply के बच्चों के प्रवेश लिए जाएंगे। प्रवेश के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन 21 से 23 अक्टूबर तक होंगे। आनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद 24 अक्टूबर को सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक हार्ड कॉपी जमा करनी है।
SCHOOL WEBSITE http://admission.stfelixagra.com/
सेंट पैट्रिक्स में प्रवेश प्रक्रिया जल्द
सेंट पैट्रिक्स में छात्राओं को ही प्रवेश दिया जाता है, स्कूल की वेबसाइट पर प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू करने का नोटिस जारी किया गया है।
http://www.stpatricksjrcollege.org