आगरालीक्स ..आगरा आईं एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने कहा कि कुछ एक्साइटिंग आने वाला है, क्या वे दोबारा मूवी में दिखाई देंगी और मूवी डायरेक्टर के रुप में आने वाली हैं, इन सवालों पर कोई जवाब नहीं दिया, कहा कि थोडा से इंतजार करें, जल्द ही कुछ रोमांचित होने वाला है।
आगरा में शनिवार को एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची। उन्होंने कहा कि आगरा पहली बार आईं हूं, आगरा आकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि आगरा यानी मोहब्बत की नगरी में पहली बार आईं हूं, यहां आकर ताज के दीदार देखने की ख्वाहिश और ज्यादा बढ़ गई है। अपने चाहने वालों के लिए रूपहले पर्दे पर दोबारा दिखाई देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही कुछ रोमांचित सा करने वाली हैं।
सिल्वर गाउन में करिश्मा
एक्सट्रेस करिश्मा कपूर पॉइंटेड जूडा और सिल्वर गाउन में बेहद आकर्षक लग रही थीं। डायरेक्शन के क्षेत्र में जाने के सवाल पर करिश्मा ने कहा कि अभी इस बारे में कुछ सोचा नहीं है। उन्होंने कभी कुछ प्लान नहीं किया।