अलीगढ़लीक्स… एएमयू में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू। पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश फार्म ऑनलाइन उपलब्ध हैं। प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन।
एएमयू की वेबसाइड की गाइडलाइन लाइन ध्यान से पढ़ें

एएमयू इंतजामिया की ओर से कहा गया है कि एएमयू की आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न पाठ्यक्रमों के विवरण वाले प्रवेश के लिए गाइड भी अपलोड कर दी गयी है। अभ्यार्थियों को परामर्श दिया गया है कि वे फॉर्म भरने से पूर्व प्रवेश गाइड और संबंधित दस्तावेजों को ध्यान पूर्वक पढ़ें।
बीए, बीएससी, बीकॉम प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को
महत्वपूर्ण परीक्षा तिथियों में बीए, बीएससी, बीकॉम की प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल, 2023 और बीटेक और बीएएलएलबी के लिए प्रवेश परीक्षा 14 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी।
एमबीए की प्रवेश परीक्षा 28 मई को, 11वीं की 21 मई को
एमबीए की प्रवेश परीक्षा 28 मई 2023 को और ग्यारहवीं कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा 21 मई 2023 को आयोजित की जाएगी।
कार्यालय में भी कर सकते हैं संपर्क
अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अतिरिक्त कार्यालय समय के दौरान प्रवेश अनुभाग, कंट्रोलर कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।