नईदिल्लीलीक्स…टीम इंडिया को झटका। छह घंटे में ही आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-2 पर आई। आस्ट्रेलिया नंबर-1 पर आई। जानिये क्या है कारण
क्रिकेट प्रेमियों में थी खुशी की लहर
भारतीय क्रिकेट टीम को बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे के करीब आईसीसी की जारी रैंकिंग में नंबर-1 पर दिखाया गया। इससे क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
वनडे और टी-20 में है नंबर-1
भारत वनडे और टी-20 फार्मेट में पहले ही नंबर-1 बना हुआ था। तीनों फार्मेट में एक साथ नंबर-1 का गौरव मिला था लेकिन शाम होते ही यह खुशी काफूर हो गई और आस्ट्रेलिया की टीम को नंबर-1 का खिताब जारी कर दिया गया।
आईसीसी की वेबसाइट में आई थी तकनीकि खामी इसका कारण आईसीसी की वेबसाइट में तकनीकी खामी होना बताया जा रहा है क्योंकि इससे पहले भी भारत को नंबर-1 बताया गया था लेकिन इसके कुछ घंटों बाद फिर इंडिया नंबर-2 पर आ गई थी।