Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स After 20 hours Gatiman Express on the way, Delhi to Agra distance covers in 100 minutes
बिगलीक्स

After 20 hours Gatiman Express on the way, Delhi to Agra distance covers in 100 minutes

131

train 4
आगरालीक्स
 ….आगरा में 20 घंटे बाद देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान पहुंचेगी, यात्रियों का स्वागत ट्रेन हॉस्टेज गुलाब का फूल देकर करेंगी, ट्रेन 100 मिनट में दिल्ली से आगरा पहुंचा देगी, कितने कोच, क्या है किराया और सुविधाएं
देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान गाड़ी संख्या 12050 पांच अप्रैल को सुबह 10 बजे निजामुददीन स्टेशन से चलेगी और आगरा कैंट पर सुबह 11 40 पर पहुंचेगी। इसके बाद दिल्ली से शुक्रवार को छोडकर हर रोज आगरा के लिए चलेगी। रेल मंत्री सुरेश प्रभु गतिमान को हरी झडी दिखाएंगे।

इंटरनेट फोटो

ये हैं सुविधाएं और किराया
गतिमान एक्सप्रेस में अल्ट्रा मॉडर्न 12 कोच लगे हैं। इनमें कुल 693 सीटें हैं।
इसमें से 593 सीटें चेयरकार की हैं और 100 सीटें एग्जीक्यूटिव क्लास की हैं।
चेयरकार का किराया 750 रुपए है। प्रथम श्रेणी एसी (एग्जीक्यूटिव) का किराया 1500 रुपए है।
जबकि भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में किराया 540 और 1040 रुपए है। सेमी हाई स्पीड ट्रेन में वाई फाई की सुविधा यात्रियों को दी जाएगी। यही नहीं ट्रेन में एयर हॉस्टेज की तरह ट्रेन हॉस्टेज रहेंगी। दिल्ली से आगरा के 200 किलोमीटर के सफर को आरामदायक बनाने के साथ ही खान पीन की व्यवस्था भी की गई है, जिससे यात्रियों को कोई समस्या ना आए।

यह रहेगा शिडयूल
गतिमान एक्सप्रेस शिडयूल के मुता​बिक, सुबह 8 10 बजे निजामुददीन स्टेशन से रवाना होगी और आगरा कैंट स्टेशन पर सुबह 9 50 पर पहुंचेगी। आगरा कैंट से वापसी में 5 50 बजे ट्रेन रवाना होगी और 7 30 बजे निजामुददीन, नई दिल्ली पहुंचेगी। गतिमान एक्सप्रेस शुक्रवार को नहीं चलेगी।

दो साल और सात ट्रायल
गतिमान एक्सप्रेस को चलाने की कवायद दो साल से चल रही है। इस दौरान आठ ट्रायल हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से गतिमान को हरी झंडी नहीं मिली थी। इसे लेकर काफी समय से कवायद चल रही थी।

trainगतिमान चलने से पहले विरोध
पांच अप्रैल से आगरा से दिल्ली के बीच 160 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौडने वाली गतिमान एक्सप्रेस का नियमित संचालन होगा। गतिमान को चलाने की जिम्मेदारी दिल्ली डिविजन के स्टाफ को दी गई है। इसका आगरा डिविजन का स्टाफ विरोध कर रहा है। उन्होंने सोमवार सुबह आगरा कैंट स्टेशन पर प्रदर्शन किया,
ट्रायल आगरा डिविजन ने कराए तो चलाएंगे भी वही
ट्रेड यूनियन लीडर का कहना है कि गतिमान के 7 ट्रायल हुए हैं। सभी आगरा डिवीजन के गार्ड और चालक ने सम्पन्न कराये हैं। अब रेलवे बोर्ड ने आदेश दिया है कि गतिमान को दिल्ली डिवीजन का स्टाफ चलायेगा, यह गलत है। यही नहीं, गतिमान एक्सप्रेस के रूट के लिए दिल्ली डिवीजन मात्र 50 किमी का है, जबकि आगरा डिवीजन 138 किमी चलता है। नियम यह है कि जिसकी परिधि बड़ी है ट्रेन चलाने का अधिकार उसी डिवीजन को है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

error: Content is protected !!