
रोटरी क्लब आॅफ आगरा नोर्थ के अध्यक्ष एनके पांडे ने बताया कि स्कूलों में टॉयलेट न होने से छात्राओं को समस्या होती है, ऐसे में तमाम छात्राएं स्कूल नहीं जाती हैं। इसे देखते हुए रोटरी क्लब द्वारा स्कूलों में टॉयलेट ब्लॉक बनवाए जा रहे हैं। वैसे भी छात्राएं हर क्षेत्र में आगे हैं, उन्हें मौका मिलना चाहिए। स्कूलों में टॉयलेट न होने से छात्राएं
स्कूल नहीं जाती थी, इसलिए क्लब द्वारा टॉयलेट बनाए जा रहे हैं, जिससे वे क्लास में जाए और आगे बढे। रोटरी क्लब आॅफ आगरा नोर्थ ने रोटरी फाउंडेशन ग्रांड के सहयोग से टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण कराया है। मेयर इंद्रजीत आर्य ने नए ब्लॉक का लोकार्पण करते हुए कहा कि स्कूलों में छात्राओं के लिए टॉयलेट ब्लॉक अनिवार्य होनी चाहिए, उन्होंने छात्राओं को अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्क्रतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। क्लब के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
Leave a comment