Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agniveer Bharti 2023 Agra : Applicant entry start from 1 AM, Route divert #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agniveer Bharti 2023 Agra : Applicant entry start from 1 AM, Route divert #agra

299

आगरालीक्स …आगरा में आज सदर की तरफ जाने से पहले रूट डायवर्जन देख लें। आज शाम से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के बाहर युवाओं की भीड़ लगने लगेगी, अग्निवीर भर्ती के लिए आज रात एक बजे से प्रवेश मिलेगा।


सेना भर्ती कार्यालय आगरा के अंतर्गत बारह जिलों के युवाओं के लिए होने वाली सेना भर्ती रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 04 दिसंबर 2023 से आयोजित होने वाली इस भर्ती रैली में अभ्यर्थियों का प्रवेश रात्रि में 01 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में शुरू होगा। सुबह 6 बजे तक ही मिलेगी एंट्री, यानी पहले दिन अग्निवीर तकनीकी वर्ग के लिए बारह जिलों (आगरा, अलीगढ़, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, जालौन, झांसी, कासगंज, ललितपुर, मथुरा और मैनपुरी) के युवाओं की दौड़ के साथ भर्ती रैली शुरू होगी। सेना ने रैली की तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिसमें जिला प्रशासन और पुलिस विभाग का अहम योगदान रहा है, सेना भर्ती कार्यालय, आगरा ने आगरा शहर के प्रमुख स्थानों पर भर्ती के संबंध में निर्देशों के साथ सूचना पत्रक लगाए हैं। कल से शुरू होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय, लखनऊ के मेजर जनरल मनोज तिवारी रैली स्थल का दौरा कर रहे हैं।


इस तरह अभ्यर्थी लगाएंगे दौड़
चार दिसंबर से अभ्यर्थियों को मैदान में एकत्र कर 100-100 के समूह में दौड़ करायी जायेगी। दौड़ के लिए 400 मीटर का ट्रैक बनाया गया है, जिसमें 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर चार चक्कर पूरे करने होंगे। समय पर दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। फिजिकल टेस्ट में बीम, 9’ डिच और जिग जैग बैलेंस को पास करना होगा। इसके बाद दस्तावेजों की विस्तृत जांच के बाद सफल उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। चिकित्सकीय रूप से अनफिट पाए गए उम्मीदवारों को समीक्षा के लिए सैन्य अस्पताल, आगरा भेजा जाएगा। सेना भर्ती कार्यालय, आगरा की ओर से सभी अभ्यर्थियों एवं भर्ती प्रक्रिया में आने वाले व्यक्तियों से अनुरोध है कि वे एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही भर्ती प्रक्रिया का कोई भी वीडियो रिकार्ड न करें।


16 दिसंबर तक के लिए रूट डायवर्जन
पीडब्ल्यूडी चौराहे से अल्लाहबक्श चौराहे तक, अल्लाह बक्श चौराहे से क्लब चौराहे से एकलव्य स्टेडियम के सामने सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा
ग्वालियर रोड की ओर से आने वाले चार पहिया, तीन पहिचा और दो पहिया वाहन सोलंकी मार्केट से डायवर्ट होकर टैंक चौराहा होकर जाएंगे
एमजी रोड से सदर की ओर जाने वाले चार पहिया, तीन पहिया और दो पहिया वाहन क्लब चौराहे से जीपीओ चौराहा और तारघर चौराहा होकर जाएंगे
फतेहाबाद रोड, शमसाबाद रोड, यमुना किनारा रोड की ओर से आने वाले चार पहिया, तीन पहिया और दो ​पहिया वाहन क्लब चौराहा होकर ग्वालियर रोड की ओर नहीं जाएंगे

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

error: Content is protected !!