यूपीलीक्स ….उत्तर प्रदेश से सटे मध्य प्रदेश और राजस्थान के रुझानों में भाजपा की बढ़त के पीछे सीएम योगी का चेहरा भी है। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए रोडमैप बताए जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आगे की राजनीति को नई दिशा देने वाले हैं।
मध्यप्रदेश, जहां कांग्रेस की जीत बताई जा रही थी, 230 सीट वाले पांच राज्यों में सबसे बड़े मध्य प्रदेश के चुनावी नतीजों में भाजपा 159 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 69 सीटों पर आगे है और पिछले चुनाव से कांग्रेस को 45 सीटों का नुकसान हुआ है और भाजपा को 50 सीटें ज्यादा मिलने की उम्मीद है। इसी तरह से राजस्थान में 199 सीटों में से भाजपा 116 सीटों पर आगे है और पिछले चुनाव से 46 सीटें ज्यादा हैं, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस 63 सीटों पर आगे हैं और 36 सीटों का नुकसान हुआ है। छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में भाजपा 55 और कांग्रेस 32 सीटों पर आगे है। तेलंगाना में कांग्रेस ने बढ़त बनाई है, 119 सीटों में कांग्रेस 69 सीटों पर आगे है।
सीएम योगी का मॉडयूल कर रहा काम
मध्य प्रदेश और राजस्थान उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़े हुए राज्य हैं। उत्तर प्रदेश में दो बार से लगातार सीएम योगी की सख्त कानून व्यवस्था के आधार पर जीत दर्ज की है। इन दोनों राज्यों के चुनाव के नतीजों में सीएम योगी मॉडयूल भी बताया जा रहा है। मध्य प्रदेश और राजस्थान के लोग भी भय मुक्त और बदमाश गुंडों पर बुलडोजर वाला शासन चाहते हैं।
इसके साथ ही कई और फैक्टर भी हैं इसमें किसानों से लेकर महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की योजना और मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज चौहान का कार्यकाल भी जीत के लिए माहौल बनाने में कामयाब रहा है।