आगरालीक्स.. आगरा की खबरें, स्वतंत्रता दिवस पर धौनी और रैना का सन्यास, स्वतंत्रता दिवस पर पांच साल पहले आगरा में थे धौनी, आज से वैष्णो देवी यात्रा शुरू, कोरोना के 24 नए केस
16 अगस्त की प्रमुख खबरें
18 मार्च से बंद वैष्णों देवी यात्रा 16 अगस्त से शुरू, पहले सप्ताह 2000 तीर्थयात्री शामिल होंगे, इसमें 1900 यात्री जम्मू कश्मीर और 100 यात्री अन्य राज्यों के होंगे
अन्य राज्यों के हॉट स्पॉट और रेड जोन से आने वाले यात्रियों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही यात्रा शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।
मास्क और पफेस कवर अनिवार्य होगा, क्लॉक रूम खोला जाएगा लेकिन कंबल स्टोर बंद रहेगा।
ये नहीं हो सकेंगे शामिल
घोडा, पिटठू और पालकी को शामिल होने की अनुमति नहीं, 60 साल से अधिक और 10 साल से कम, गर्भवती महिलाओं को बचने की सलाह ।
स्वतंत्रता दिवस पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपलोड कर इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
2015 में आगरा में थे एमएस धौनी, यहां एयर फोर्स स्टेशन में लगी पैराट्रूपर की ट्रेनिंग, पैराट्रूपर हैं धौनी
बाएं हाथ के बल्लेबाज आलराउंडर सुरैश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास
आगरा में कोरोना के 24 नए केस, कुल केस हुए 2290 केस