आगरालीक्स.. आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर भीषण हादसा, एसी स्लीपर कोच बस में आग लगने से एक यात्री जिंदा जल, तीन घायल।
रविवार को बिहार के सुपौल से महसाणा गुजरात रवीना ट्रेवल्स जोधपुर की एसी स्लीपर कोच बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से जा रही थी। बस में 70 यात्री थे, आगरा रीजन के फीरोजाबाद के नसीरपुर में स्लीपर कोच बस डिवाइडर से टकरा गई, डिवाइडर से टकराते ही बस से आग की लपटें उठने लगी, देखते ही देखते आग बेकाबू होती चली गई।
सो रहे थे यात्री, एक जिंदा जला
एसी कोच बस के डिवाइडर से टकराने से आगे का शीशा टूट गया, इससे ड्राइवर सहित अन्य सवारी बाहर निकल आईं लेकिन एक यात्री आग लगने से आग में झुलस गया। आग बेकाबू होती गई, कुछ ही देर में बस आग का गोला बन गई, इससे आग में झुलस चुका यात्री बाहर नहीं निकल सका। वह बस में ही जिंदा जल गया, तीन यात्री घायल हुए हैं।
बमुश्किल आग पर पाया काबू
आस पास के गांव के लोग और पुलिस कर्मी पहुंच गए, दमकल कर्मियों को बुलाया गया, बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।