आगरालीक्स.. आगरा का एक अक्टूबर का प्रेस रिव्यू, आगरा में आज से अनलॉक 5, देश भर में सिनेमा हॉल, स्कूल, स्वीमिंग पूल खोलने के लिए गाइड लाइन जारी की गई हैं। स्कूल खोलने पर 15 अक्टूबर के बाद राज्य सरकारों को लेना है निर्णय.
आगरा में एक अक्टूबर को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें, अनलॉक 5 में 15 से खुल जाएंगे सिनेमा हॉल, स्कूलों पर राज्यों को लेना है फैसला, अयोध्या विवादित ढांचा ध्वंस मामले में 28 साल बाद आया फैसला, आडवाणी, जोशी, कल्याण, उमा, विनय कटियार सहित सभी 32 आरोपियों की ढांचा ढहाने में कोई भूमिका नहीं, नौ मिनट में हुए बरी। एक भी आरोप साबित नहीं कर सकी सीबीआई, ढांचा विध्वंस वाली घटना सुनियोजित नहीं, अराजक तत्वों द्वारा अकस्मात उठा गए कदम का नतीजा। इस फैसले के खिलाफ बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक जफरयाब जिलानी ने कहा है कि हाईकोर्ट मे अपील करेंगे।
विरोध के बीच हाथरस की बिटिया का रात ढाई बजे अंतिम संस्कार, शहर में तोडफोड, पीएम मोदी ने सीएम योगी को दिए कडी कार्रवाई के निर्देश, एसआईटी गठित, परिजन बोले पता नहीं किसका था शव, हाथरस प्रकरण के बाद बलरामपुर में भी हैवानियत अनुसूचित जाति की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म।
श्रीक्रष्ण विराजमान की याचिका कोर्ट ने की खारिज, मथुरा में 13 37 एकड जमीन पर मालिकाना हक के मामले में दायर की गई थी याचिका। 1973 का समझौत रदृद करने की मांग। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा चार को ही होगी, सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार, कहा अंतिम प्रयास वालों को दें एक और मौका। नीट यूपीसीएटीईटी में सेंधमारी, दो एमबीबीएस डॉक्टर सहित 7 अरेस्ट। यूपी बोर्ड देगा मेधावियों को 80 हजार सालाना छात्रव्रत्ति। पुणे में खुली पहली मंडी, जल्द और खुल जाएंगी 50 और मंडियां, किसान बिल मामला। यूपी में कोरोना संक्रमित 4 लाख के करीब, किसान आंदोलन पंजाब में अस्तित्व और सियासी जमीन की लडाई, आज से रेल रोको आंदोलन की शुरूआत। किसान संगठन आप, कांग्रेस और अकालीदल मैदान में। भारत से मिली मदद पर यूएन में मालदीप ने जताया आभार। झूठा, जोकर चुप रहो, सब अमेरिका ने सुना, अमेरिका में चुनाव को लेकर महामारी, अर्थशास्त्र पर तीकी तकरार, अनुराग कश्यप से आज होगी पूछताछ, नेपाल में अयोध्या पुरी धाम के लिए 40 एकड जमीन आवंटित, नाइट राइडर्स के आगे राजस्थान रॉयल्स बेदम, राजस्थान को हराया। बागपत में कुश्ती खिलाडी की गोली मारकर हत्या, तनाव।

अमर उजाला आगरा कैंट से अहमदाबाद तक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन कल से
कोरोना को मात देने के बाद चार लोग दोबारा संक्रमित
नगर निगम ने ग्रह कर में 10 फीसद की छूट 31 अक्टूबर तक बढाई।
दैनिक जागरण एसएन के डॉक्टर सहित 57 नए संक्रमित
निगेटिव और पॉजिटिव में उलझ रही कोरोना की जांच रिपोर्ट
पफार्म हाउस संचालक ने की आत्महत्या
हिंदुस्तान हाथरस की बिटिया की मौत पर आगरा में उबाल, प्रदर्शन
थाना एमएम गेट में पत्नी ने प्रेमी संग पति की गला घोंटकर की हत्या
विवि में विरोध के बाद अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र विभाग शुरू करने का प्रस्ताव पास
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें