आगरालीक्स.. आगरा में सात मंजिला अपार्टमेंट के स्वीमिंग पूल में युवक का शव मिला है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

आगरा की विजय नगर कॉलोनी में सात मंजिला विभव अपार्टमेंट है, बुधवार रात को अपार्टमेंट निवासी युवक बालकनी में खडे थे, उनकी नजर स्वीमिंग पूल पर पडी, स्वीमिंग पूल में एक युवक पडा हुआ दिखाई दिया, स्वीमिंग पूल में पानी नहीं था। उन्होंने शोर मचा दिया, सुरक्षा कर्मी पहुंच गए, पुलिस भी आ गई। इंस्पेक्टर हरीपर्वत अजय कौशल का मीडिया से कहना है कि म्रतक की पहचान प्रताप नगर में केशव कुंज निवासी अमित मित्तल के रूप में हुई है, पुलिस जांच में जुटी हुई है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।