आगरालीक्स..(.Agra News 26th May) ..आगरा का 26 मई का प्रेस रिव्यू फेसबुक सभी नियमों को मानने को तैयार, लखनऊ के सीवर के पानी में मिला कोरोना वायरस.

आगरा के न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
लखनऊ के सीवर के पानी में मिला कोरोना वायरस, तीन जगह के सीवर के पानी में की गई जांच, इस वायरस से संक्रमण फैलने की आशंका की चल रहा अध्ययन। देश में 41 दिन बाद दो लाख से कम मिले कोरोना के नए केस, संक्रमण की दर गिरहर 9 54 पहुंची, स्वस्थ्य होने की दर 89 26 फीसदी। प्रधानों और पंचायत सदस्यों ने ली शपथ, मोदी ने कहा चुनौतियों से दो दो हाथ करने को तैयार गांव की सरकारें। सहकारिता भर्ती घोटाले में एसआईटी ने दर्ज की आधा दर्जन एफआईआर। नई प्रणाली के तहत निकली समूह ग की भर्ती। सुबोध जायसवाल बने नए सीबीआई निदेशक, जयंत बने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष, फेसबुक सभी नियमों को मानने को तैयार। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, कोरोना का डर नहीं हो सकता जमानत का आधार। न्यूयार्क में आंख से दिखाई न देने वाले मरीज को जीन थैरेपी से आंशिक रोशनी मिली। 58 साल के मरीज पर आप्टोजेनिटिक्स तकनीकी का प्रयोग। यास का असर, ओडिशा में भारी बारिश पेड उखडे, शोध, हल्के लक्षण वाले मरीजों का शरीर हमेशा कोरोना से लडेगा।

अमर उजाला
1-61 पार की उम्र के 166 मरीजों की मौत, 21 से 40 के मिले सबसे ज्यादा संक्रमित।
2- 15 दिन में 300 हास्पिटलों को मिले 40 हजार सिलेंडर
3-दो दिन की धूल भरी हवा से फूला दम
4-आज से सेक्टर नौ में शुरू होगा मिनी नगर निगम
5-आरबीपुरम प्रकरण में एसपी सिटी सहित छह नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ परिवाद दर्ज,

दैनिक जागरण
1-जयपुरिया गैंग के सरगना पंकज अग्रवाल की दोनों बेटी अरेस्ट
2-यशवंत हास्पिटल में इलाज में लापरवाही से मौत का आरोप, बनाया 9 50 लाख का बिल
3-सिनर्जी प्लस हास्पिटल में बकाया बिल न जमा करने पर नहीं दिया शव
4-कोरोना के केस हो रहे कम, रिकॉर्ड में दर्ज हो रही मौतें

हिंदुस्तान
1-ब्लैक फंगस से चौथी मौत, कासगंज के मरीज की एसएन में इलाज के दौरान मौत, 31 मरीज भर्ती।
2-जिले की 690 ग्राम पंचायतों में से 492 ग्राम प्रधानों और 6949 ग्राम पंचायत सदस्यों ने ली शपथ
3-विवि की मुख्य परीक्षा के लिए तीन जून तक भर सकेंगे परीक्षा फार्म
4-यमुना पार की 12 कालोनियों में पानी का संकट

आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/