Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra: 6 policemen suspended including SO Shamshabad accused in illegal recovery#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra: 6 policemen suspended including SO Shamshabad accused in illegal recovery#agranews

264

आगरालीक्स…(31 May 2021 Agra) आगरा के राजस्थान बॉर्डर पर चल रहा था वसूली का खेल. एसपी का मुखबिर बना ट्रक चालक. जैसे ही सिपाहियों ने लिए पैसे, सामने आ गए एसपी. एसओ सहित छह सस्पेंड.

राजस्थान से ट्रकों की कराई जा रही थी एंट्री
शासन की ओर से प्रदेश के हर जिले में अवैध खनन को रोकने के लिए आदेश जारी हैं. आगरा में भी समय—समय पर अवैध खनन और खनन माफियाओं पर पुलिस कार्रवाई करती रही है, लेकिन जब पुलिसकर्मी खुद ही पैसे लेकर अवैध खनन और ओवरलोडिंग को पैसे लेकर बढ़ावा दे रहे हों तो फिर ये कैसे रुक सकता है. दरअसल राजस्थान से आने वाले बालू और डस्ट से भरे ट्रकों से पुलिस उगाही कर उन्हें प्रदेश की सीमा में एंट्री दे रही है. इस खेल का पर्दाफाश किया है आगरा के एसपी पूर्वी के वैंकट अशोक ने.

लगातार मिल रही थी शिकायत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एसपी पूर्वी को लगातार शिकायत मिल रही थी कि राजस्थान की ओर से बालू और मिट्टी से भरे ट्रकों को शमसाबाद थाना क्षेत्र से एंट्री कराई जा रही है और इस काम के लिए पुलिसकर्मी वसूली कर रहे हैं. इस पर एसपी पूर्वी के वैंकट अशोक रविवार सुबह चार बजे एक प्राइवेट कार से उटंगन नदी पहुंच गए. यहां उन्होंने देखा कि ड्यूटी पर तैनात सिपाही उगाही करने में लगे हुए हैं. इस पर एसपी ने अपने एक मु​खबिर को ट्रक चालक बनाया. ट्रक चालक बना मुखबिर सिपाहियों के पास पहुंच गया और सिपाहियों से कहा कि उसके कुछ ओवरलोड ट्रक राजस्थान की ओर से आ रहे हैं, उनको एंट्री करानी है. उसने इसके लिए कुछ रुपये सिपाहियों को दे दिए. सिपाहियों ने वो रुपये ले लिए. इधर एसपी पूर्वी कार में ही बैठकर पूरा नजारा देख रहे थे. सिपाहियों के रुपये लेने के बाद एसपी वहां पहुंचे और उनहें अपना परिचय दिया. सामने एसपी को देख सभी सिपाहियों के होश उड़ गए.

एसएसपी ने सीओ और पांच सिपाहियों को किया सस्पेंड
एसपी पूर्वी ने रविवार देर रात इसकी रिपोर्ट एसएसपी को दे दी. एसएसपी मुनिराज ने रिपोर्ट मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पांचों सिपाहियों को निलंबित कर दिया. इसके अलावा उन्होंने एसओ शमसाबाद प्रदीप कुमार को भी इसके लिए जिम्मेदार मानते हुए निलंबित कर दिया है. एसएसपी का कहना है कि इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच कराई जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!