आगरालीक्स…(Agra News 31st May) आगरा में दुकानों की सफाई में लोग जुटे रहे, आज सुबह सात बजे से बाजार खुल जाएगा, एक जून से 12 घंटे के लिए बाजार खोले जा रहे हैं, क्या हैं नियम।
आगरा में एक जून से बाजार खुल रहे हैं, सभी बाजार एक जून से खुल जाएंगे। बाजार खुलने का समय सुबह सात से रात सात बजे तक रखा गया है। रात सात से सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा, इस दौरान बाजार बंद रहेंगे। बेवजह बाहर जाने वालों के चालान काटे जाएंगे।
दुकानों की सफाई
कोरोना की दूसरी लहर में कर्फ्यू लगने के साथ ही मौतें अधिक होने से लोग दहशत में आ गए, एक महीने से लोगों ने दुकान नहीं खोली है, ऐसे में एक जून से बाजार खुल रहा है। इससे पहले लोग दुकानों की सफाई में लगे रहे, सोमवार को अधिकांश बाजारों में लोगों ने दुकान की सफाई की।
शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी
शनिवार व रविवार को सप्ताहिक बंदी रहेगी. इस बंदी में पूरे प्रदेश में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता, सेनेटाइजेशन व फागिंग का अभियान चलाया जाएगा.
ये रहेंगे बंद
कोचिंग संस्थान, सिनेमा, जिम, स्वीमिंग पूल, क्लब्स एवं शापिग मॉल पूरी तरह से बंद रहेंगे.
स्कूल , कालेज, शिक्षण संस्थान पूर्ण रूप से अभी बंद रहेंगे, ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी
शादी समारोह के लिए
शादी में अधिकतम 25 और शवयात्रा में 20 लोग होंगे शामिल