आगरालीक्स..(Agra News 8th May).. आगरा का आठ मई का प्रेस रिव्यू, आगरा में 30 दिन में बने 995 म्रत्यु प्रमाणपत्र, पिछले साल से 12 गुना ज्यादा, दुकान तभी खोलेंगे,पुलिस कराए प्रोटोकॉल का पालन.

आगरा के न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
कोरोना की दूसरी लहर घातक, एक सप्ताह में 15 लाख से ज्यादा संक्रमित, गांवों में बढा खतरा, 70 फीसदी आबादी वायरस की चपेट में। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा 3 से 4 महीने में पूरे प्रदेश में लग जाए टीका, सरकार बताए कैसे देगी अंजाम। आक्सीजन संकट, सख्ती करने पर मजबूर न करें, नहीं चलेगी कोई बहानेबाजी। सभी स्तरों पर सावधानी बरतने से रोकी जा सकती है कोरोना की तीसरी लहर। पाकिस्तानी विदेश मंत्री बोले, अनुच्छेद 370 भारत का आंतरिक मामला, पेट्रोल के बढे रेट। भाजपा विधायक बहादुर कोरी का निधन, पूर्व मंत्री पंडित सिंह का कोरोना से निधन, बागपत में दो बहनों और दो भाईयों की कार में दम घुटने से मौत। 95 पफुट गहरे बोरवेल में गिरा चार साल का मासूम, सुरक्षित बाहर निकाला। वाटसएप ने वापस ली नई गोपनीयता नीति। 15 मई से किसी की सेवा बंद नहीं करेगी कंपनी।

अमर उजाला
1-बीते साल के मुकाबले 12 गुना बने म्रत्यु प्रमाणपत्र, अप्रैल 2020 में बने थे 86 और इस साल अप्रैल में बने 995 प्रमाण पत्र।
2-डीएम ने मरीजों का ब्योरा सार्वजनिक नहीं करने पर पांच अस्पतालों को दिया नोटिस।
3-हाउस टैक्स आनलाइन जमा करने पर 10 फीसदी की छूट।
4-बारिश से लुढका तापमान
5-एडीएम प्रोटोकाल पुष्पराज का प्रयागराज तबादला।

दैनिक जागरण
1-सांसों का सौदा, संवेदनाओं का घोंटा गला, पांच हॉस्पिटलों में 810 आक्सीजन सिलिंडर भेजे गए लेकिन अस्पताल नहीं पहुंचे।
2-कोरोना से तीन की मौत,198 नए केस मिले
3-कोरोना की दूसरी लहर का पीक आने के बाद केस होने लगे कम
4-इलाज न मिलने से बुजुर्ग की मौत, एसएन में नहीं किया भर्ती
5-एसएन में वीडियो कॉल से ले सकते हैं डॉक्टरों से परामर्श।

हिंदुस्तान
1-आगरा में एंबुलेंस, इंजेक्शन के नाम पर ठगी
2-जैन समाज ने भी शुरू किया आक्सीजन बैंक
3-रेमडेसिविर का हुआ अलॉटमेंट
4-रोडवेजकर्मियों के लिए कंसंट्रेटर का किया प्रबंध
5-दक्षिण भारत की लंबी दूरी की ट्रेन भी बंद कर सकता है रेलवे
6-अभद्रता करने पर गोकुलपुरा चौकी प्रभारी निलंबित

आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/