आगरालीक्स (.Agra News 7th May)…आगरा में कोरोना मरीजों से लिए जा रहे चार्ज और खाली बेड का बोर्ड न लगाने पर डीएम ने दो अस्पतालों को पकडा , अंतिम चेतावनी दी गई है, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
आगरा में प्राइवेट कोविड हॉस्पिटलों में मरीजों से अधिक चार्ज लिया जा रहा है, जबकि सरकार द्वारा चार्ज निर्धारित किए गए हैं। इस तरह के मामले आने के बाद 26 प्राइवेट कोविड हॉस्पिटल प्रबंधन को मरीजों से लिए जाने वाले चार्ज बोर्ड पर चस्पा करने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद भी हॉस्पिटल में बोर्ड नहीं लगाए हैं और मरीजों से अधिक चार्ज वसूला जा रहा है।
डीएम ने किया निरीक्षण,सफायर और अमित जग्गी हॉस्पिटल को नोटिस
हॉस्पिटलों में अधिक चार्ज वसूले जाने के मामले आने के बाद डीएम प्रभु एन सिंह ने सात मई को कोविड हॉस्पिटलों का निरीक्षण किया। सफायर हॉस्पिटल, प्रतापपुरा और अमित जग्ग्गी मेमोरियल हॉस्पिटल,शहीद नगर में चार्ज का बोर्ड नहीं लगा हुआ था। हॉस्पिटल संचालकों को डीएम प्रभु एन सिंह ने अंतिम चेतावनी दी है। इसके साथ ही नोटिस दिया गया है।
खाली बेड की संख्या भी लिखना अनिवार्य
कोविड हॉस्पिटल में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं, आईसीयू में बेड न होने की बात कहकर भर्ती नहीं किया जा रहा है। डीएम ने सभी कोविड हॉस्पिटलों में बेड की उपलब्धता का बोर्ड भी अस्पताल में लगाने के निर्देश दिए हैं। मगर तमाम हॉस्पिटल में बोर्ड नहीं लगाए जा रहे हैं।