आगरालीक्स ….आगरा में 39 दिन में हाईवे पर कंटेनर दो बड़े हादसे, 9 लोगों की मौत। मांग, ट्रक, कंटेनर के लिए बने बाईपास और एलीवेटेड रोड। एक की शिनाख्त नहीं, कंटेनर के कोहराम का एक किलोमीटर का वीडियो।
आगरा में नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात नौ जनवरी को सात बजे मथुरा की तरफ से आ रहे कंटेनर के सामने कैलाश मोड की तरफ से आ रही कैब आ गई, कंटेनर के ब्रेक नहीं लगे और कैब में पीछे से टक्कर मार दी, कैब आगे चल रही कार में जा घुसी। कैब और कार को टक्कर मारने पर लोगों ने शोर मचा दिया। कंटेनर चालक ने ब्रेक नहीं लगाए और स्पीड़ बढ़ा दी।
गुरुद्वारा गुरु के ताल पर बैरियर को तोड़ा
कंटेनर चालक ने बाईंपुर मोड पर दो बाइक सवारों को चपेट में ले लिया, इसके बाद सिकंदरा चौराहे पर तीन कार में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद भी कंटेनर नहीं रुका। पुलिस को सूचना मिलने पर गुरु द्वारा गुरु का ताल पर कंटेनर को रोकने के लिए बैरियर लगा दिया। कंटेनर पुलिस बैरियर को तोड़ते हुए आगे निकल गया।
कार और बाइक को चपेट में लेने के बाद दीवार में टकराया कंटेनर
कंटेरन गुरुद्वारा गुरु के ताल से सर्विस रोड पर दौड़ने लगा, लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, डीवीवीएनएल कार्यालय के सामने ट्रक ने दो कार और एक बाइक को चपेट में ले लिया। इसके बाद दीवार में जा घुसा। कंटेनर के दीवार में टकराते ही स्थानीय लोग आ गए।
हादसे में तीन की मौत, एक की शिनाख्त नहीं
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि हादसे में नौ लोग घायल हुए। इन सभी को एसएन में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने तीन की मौत की पुष्टि की है। हादसे में टेढ़ी बगिया के रहने वाले जाकिर और 30 साल के कबीर नगर, दयालबाग निवासी धर्मेंद्र की पहचान हो गई है, तीसरे की अभी पहचान नहीं हुई है। कई घायलों की हालत गंभीर है।
39 दिन में दूसरा बड़ा हादसा
इससे पहले दो दिसंबर 2023 को गुरुद्वारा गुरु का ताल पर भगवान टॉकीज की तरफ से आ रहे कंटेनर ने आगे चल रहे आटो में टक्कर मारी थी, आगे ट्रक खड़ा था, ट्रक और कंटेनर के बीच में आटो के आने से छह लोगों की मौत हो गई थी। 39 दिन में नौ जनवरी 2024 को यह दूसरा हादसा हुआ है।