आगरालीक्स… गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर 23 से 26 जनवरी तक दिल्ली की ट्रेनों में पार्सल बुकिंग पर रोक़। कड़े सुरक्षा इंतजाम के साथ चेकिंग।
सुरक्षा के मद्देनजर उठाया कदम
रेलवे ने सुरक्षा कारणों के चलते नई दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में 23 से 26 जनवरी तक पार्सल बुकिंग पर रोक लगा दी है।
दिल्ली क्षेत्र में सभी प्रकार के पार्सल लेनदेन पर रोक

दिल्ली क्षेत्र (यानी नई दिल्ली, दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला और आदर्श नगर दिल्ली) में सभी प्रकार के पार्सल लेन-देन (लीज्ड एसएलआर, वीपी और डिमांड वीपीएस सहित) पर अस्थाई रोक रहेगी। उल्लेखनीय है कि रेलवे ने स्वतंत्रता दिवस पर भी एतिहात के तौर पर इस तरह का कदम उठाते हुए पार्सलों पर रोक लगाई थी।
रेलवे स्टेशनों पर कड़ी चेकिंग
गणतंत्र दिवस पर जारी किए गए अलर्ट के तहत स्टेशनों पर कड़ी निगरानी के साथ चेकिंग भी अभी से शुरू कर दी गई है।