आगरालीक्स ..आगरा में दीपावली पर बम पटाखे के लिए 18 स्थान निर्धारित किए गए हैं, यहां 338 दुकानों को लाइसेंस दिए गए हैं। इस बार 9 नवंबर तक आतिशबाजी का बाजार लगेगा, इन्हीं स्थलों से लोग बम पटाखे खरीद सकेंगे।
दीपावली का माहौल दिखाई देने लगा है, सात नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। मगर, दशहरा से ही बम पटाखे चलने लगे हैं। पिछले साल प्रशासन ने 22 स्थलों पर आतिशबाजी की दुकान लगाने की अनुमति दी थी, इस बार संख्या कम दी गई है। 18 स्थानों पर ही आतिशबाजी की दुकान लगाने की अनुमति दी गई है। इन स्थानों पर दुकान लगाने के लिए 338 लाइसेंस जारी किए गए हैं।

यहां लगेगा आतिशबाजी का बाजार
कोठी मीना बाजार : 77 दुकान
जीआईसी मैदान : 15
बैप्टिस्ट स्कूल : 5
आवास किवास सेक्टर 11 व 12 पार्क : 7
बालूगंज पुलिस चौकी के पास मैदान : 4
कंपनी गार्डन मैदान : 44
एनसी वैदिक इंटर कॉलेज : 17
भोलानाथ गुलाबचंद स्कूल के पास मैदान : 4
जैन मंदिर के पास मैदान : 4
कालिंदी विहार सौ फुटा रोड : 43
ट्रांस यमुना कॉलोनी टंकी वाला पार्क : 15
हाथी घाट, मंदिर के पास : 20
आवास विकास सेक्टर 12 डी : 10
तालाब किनारे रुनकता : 3
आवास विकास सेक्टर 15 : 25
बाईपास रोड अब्बूलाला की दरगाह मैदान : 37
बल्केश्वर रामलीला मैदान : 2
सत्यम पार्क कमला नगर : 6
कान्सेप्ट फोटो