आगरालीक्स…आगरा में हस्तशिल्पियों का मेला शुरू हो गया है, इसके बाद गजगामिनी म्यूजिकल इवनिंग है। कल्याणकारी महिला समिति के तत्वावधान में हस्तशिल्प मेला का शुभारंभ रविवार को आगरा क्लब में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार कीं धर्मपत्नी हेमलता ने किया। संस्थाक की अध्यक्ष आशु मित्तल ने बताया कि हस्तशिल्प मेला में तकरीबन 200 स्टाॅल्स पर देश के विभिन्न राज्यों व शहरों के हस्तशिल्प उत्पाद हैं। वहीं मेले में महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही स्तन कैंसर व अन्य खतरों की पहचान के लिए ब्रेस्ट स्क्रीनिंग की जा रही है। हस्तशिल्प मेले का आयोजन महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना भी है।
उन्होंने बताया कि इस हस्तशिल्प मेले का गौरवमयी इतिहास है। विगत 40 वर्षों से यह आयोजित किया जा रहा है जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से हस्तशिल्पी आकर अपने उत्पाद प्रदर्शित करते हैं। इसके अलावा यह एक अवसर प्रदान करता है विशेषकर महिलाओं को अपनी प्रतिभा को सामने लाने का। प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें गुरमे क्लब के निर्देशन में कुकिंग, होली पब्लिक स्कूल के निर्देशन में ड्राइंग आदि प्रतियोगिताएं शामिल हैं। होटल पीएल पैलेस, होटल क्लाक्र्स शीराज से हाए शैफ, बैकुंठी देवी कन्या विद्यालय की अध्यापिकाएं इन प्रतियोगिताओं में निर्णायकों की भूमिका निभा रहे हैं। रेनबो हाॅस्पिटल की ओर से महिलाओं के लिए स्तन कैंसर की जांच, बीएमडी, बीएमआई जांच आदि निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। सांयकालीन सत्र में सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें गजगामिनी म्यूजिकल ईवनिंग प्रमुख रूप से शामिल है।