आगरालीक्स….. आगरा से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट एक अगस्त से शुरू होनी थी, जानें लेटेस्ट अपडेट, अभी आगरा से चार शहरों के लिए फ्लाइट।

आगरा से मुंबई, बैंगलूरू, भोपाल, अहमदाबाद और लखनऊ के लिए खेरिया एयरपोर्ट से फ्लाइट थी, इसमें से आगरा अहमदाबाद फ्लाइट मई के अंत में दो महीने के लिए बंद कर दी गई थी। आगरा अहमदाबाद फ्लाइट एक अगस्त से शुरू होनी थी। मगर, अब यह फ्लाइट एक अगस्त से शुरू नहीं हो रही है।
सितंबर से शुरू होगी आगरा अहमदाबाद फ्लाइट
आगरा अहमदाबाद फ्लाइट अब एक अगस्त से शुरू नहीं होगी, एक सितंबर से आगरा अहमदाबाद फ्लाइट शुरू हो सकती है। ऐसे में अब आगरा से चार फ्लाइट हैं।
फ्लाइट चल रही फुल
आगरा से इस समय इंडिगो की मुंबई, बैंगलूरू, भोपाल, और लखनऊ के लिए फ्लाइट हैं। अभी सभी फ्लाइट फुल चल रही हैं, आगरा भोपाल फ्लाइट में यात्रियों की संख्या कुछ कम है। इसके साथ ही हेदराबाद सहित अन्य शहरों के लिए भी आगरा से लोग फ्लाइट की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक इस पर विचार नहीं किया गया है।