लखनऊलीक्स….. आगरा यूपी की जीडीपी रैकिंग में तीसरे स्थान पर, संपन्नता और आम जन को उपलब्ध सुख सुविधाओं के मामले में आगरा मंडल टॉप पर है।

यूपी के जिलों में खेती, उद्योग, भवन निर्माण, स्वास्थ्य, परिवहन, शिक्षा सहित 18 मानकों पर प्रदेश के सभी 75 जिलों की जीडीपी का आकलन किया गया। इस आकलन के आधार पर जिला घरेलू उत्पाद अनुमान 2021 22 जारी किया गया है। इसमें गौतम बुद्ध नगर पहले और लखनऊ दूसरे स्थान पर है तो आगरा सूची में तीसरे स्थान पर है। आगरा के साथ ही आगरा मंडल की जीडीपी में भी अच्छा सुधार हुआ है।
इस तरह किया गया जीडीपी का आकलन
जिला घरेलू उत्पाद और मानक के लिए जिले के एक साल में उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य का आकलन किया जाता है। इसमें फसल, पशु, वन, उपज से लेकर कारोबार, बिजली, खनन सहित अन्य उपयोगी वस्तुओं के उत्पादन का आकलन किया जाता है। लोक प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य बिंदुओ के आकलन के बाद जिला घरेलू उत्पाद जारी किया जाता है।
यूपी की जीडीपी में टॉप पांच जिले
गौतम बुद्ध नगर
लखनऊ
आगरा
प्रयागराज
मेरठ
आगरा मंडल में जीडीपी
आगरा 69266.03
मथुरा 22335.98
फिरोजाबाद 22012.80
मैनपुरी 13868.12