आगरालीक्स…( निशांत की रिपोर्ट).. आगरा में बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन खास होगा, इस बार मायावती के 62 वें जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं की भीड से मिशन 2019 का आगाज किया जाएगा, इसके साथ ही कंबल वितरित किए जाएंगे।
मायावती का 62 वां जन्मदिन आगरा के जीआईसी ग्राउंड में 15 जनवरी को मनाया जाएगा, इसमें आगरा की नौ विधानसभा से करीब 10 हजार बसपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसके लिए रविवार को जीआईसी ग्राउंड पर तैयारी चलती रहीं। बसपा के जिलाध्यक्ष डॉ भारतेंदु अरुण ने बताया कि 62 वें जन्मदिन पर बडी संख्या में कार्यकर्ता जुटेंगे, लोकसभा चुनाव 2019 में बसपा की जीत दर्ज कराने के लिए संकल्प लिया जाएगा। इसके साथ ही समारोह में कंबल वितरित किए जाएंगे।
केक कटेगा लेकिन हंगामा नहीं होगा
मायावती के जन्मदिन पर केक भी काटा जाता है, केक लेने के लिए कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की होती है, इसे देखते हुए मायावती के 62 वें जन्मदिन पर सांकेकित केक काटा जाएगा, मंच पर मौजूद पदाधिकारी ही केक काटेंगे, यह केक आकार में छोटा होगा। जिससे केक लेने के लिए अव्यवस्था न हो।