आगरालीक्स ….आगरा के बीटेक के छात्र ने गेट में टॉप किया है, उसके पिता की परचून की दुकान है, आर्थिक तंगी के बाद भी वह आगे बढते गए और अब आईआईटी मुंबई में प्रवेश लेना चाहते हैं और सपना एडीआरडीई में वैज्ञानिक बनने का है।
आईआईटी रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) का परिणाम जारी किया है । आईआईटी समेत देश के नामचीन तकनीकी संस्थानों में एमटेक प्रवेश होता है। उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान (यूपीटीटीआइ) कानुपर के छात्र अनुज गुप्ता ने टेक्सटाइल केमिस्ट्री विषय के साथ ऑल इंडिया टॉप किया है। अनुज गुप्ता ने 1000 में से 964 अंक हासिल किए हैं। वह मूल रूप से आगरा के रहने वाले हैं।
मीडिया को अनुज ने बताया कि उनको पहले स्थान पर आने की उम्मीद नहीं थी। अब वह नंबर वन आईआईटी मुंबई में प्रवेश लेना चाहते हैं। अनुज की जिंदगी का लक्ष्य डीआरडीओ में वैज्ञानिक बनकर देश के लिए नई हथियार विकसित करना है।
तनाव नहीं मिला, बस पढाई की
अनुज के पिता राकेश गुप्ता की एसएस कान्वेंट स्कूल, कर्मयोगी कमला नगर के पास परचून की दुकान हैं, उनकी मां सुषमा गुप्ता ग्रहणी हैं। पिता की आमदनी उतनी नहीं है जिसमें वह खुलकर खर्च कर सकें। पढ़ाई के दौरान कई बार उनके जीवन में आर्थिक दिक्कतें आईं लेकिन उन्होंने तनाव नहीं लिया। कभी बड़े भाई तो कभी उनके जीजा ने मदद की।उन्होंने पिता की आर्थिक स्थितियों को समझा और कम से कम खर्च में अच्छे से अच्छा ज्ञान प्राप्त करने को कालेज में अधिक समय दिया। कालेज की एक गेस्ट फैकल्टी ने उनकी इस बात को समझा और उन्हें अतिरिक्त समय देना शुरू कर दिया। इस लक्ष्य को भेदने में कालेज के निदेशक व शिक्षकों का भी पूरा सहयोग मिला।
Leave a comment