आगरालीक्स …आगरा में टीम ने बसपा से पूर्व विधायक जुल्फिकार भुट्टो सहित दो स्लॉटर हाउस पर छापेमारी की, भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद 15 मार्च से पूर्व विधायक का स्लॉटर हाउस बंद था,
भाजपा सरकार आने के बाद अवैध बूचडखानों पर कार्रवाई और स्लॉटर हाउस की जांच कराई जा रही है। सोमवार को नगर निगम, पशु चिकित्सा, श्रम, प्रदूषण, परिवहन, अग्निशमन विभाग, पुलिस की संयुक्त टीमदोपहर एक बजे यह छलेसर स्थित बसपा के पूर्व विधायक जुल्फिकार भुट्टो एचएमए फूड एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के स्लॉटर हाउस पहुंची। टीम ने स्लॉटर हाउस का निरीक्षण किया। कंपनी वालों ने बताया कि बीती 15 मार्च से काम बंद है। पशु कटान नहीं हुआ है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि काम बंद है, लेकिन अव्यवस्थाएं हैं।
इसके बाद टीम ने नगर निगम के स्लॉटर हाउस का निरीक्षण किया, इसे एलाना कंपनी चलाती है। यह स्लॉटर हाउस चलता मिला। एलाना के मैनेजर एके रवींद्र ने बताया कि विगत कई दिन से काम कम निकल रहा है। सोमवार को 30 पशुओं का कटान किया गया। वैसे आमतौर पर 120 से 150 पशुओं का कटान होता था।
इस दौरान उपनगर आयुक्त अनिल कुमार, उपजिलाधिकारी योगेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी सुरेश चंद्र, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा एमएम अग्रवाल, पशु चिकित्सा अधिकारी नगर निगम डॉक्टर योगेश, डॉक्टर अमित पाल, एफडीए के डीओ देवाशीष उपाध्याय सहित श्रम विभाग के सुरेश यादव मौजूद रहे।
Leave a comment